Dehradun
पटेलनगर पुलिस ने महिला को एक किलो 74 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक किलो 74 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई एसएसपी दून के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत की गई।


