Bageshwar
बागेश्वर के डोबा गांव में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
बागेश्वर के डोबा गांव में 26 वर्षीय ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।


