Rudrapur
रुद्रपुर के दिवाली मेले में महिलाओं ने 5 दिन में 10 लाख से अधिक कमाए, लोकल उत्पादों की रही मांग
रुद्रपुर के गांधी पार्क में नगर निगम के स्वदेशी दिवाली मेले में महिलाओं ने 5 दिन में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री की। अचार, पापड़, दीये, जूट बैग, हैंडलूम और हस्तनिर्मित सजावटी सामान लोगों को पसंद आया। मेले में महिलाओं को निशुल्क स्टॉल, लाइट और सुरक्षा की सुविधा दी गई।


