Nainital
नैनीताल क्लब में 23 अक्तूबर को रोजगार मेला, 10 से 25 हजार रुपये तक वेतन का मौका
जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल 23 अक्तूबर को नैनीताल क्लब के शैले हॉल में रोजगार मेला लगाएगा। सुबह 10 बजे से होने वाले मेले में विभिन्न कंपनियां और नियोजक साक्षात्कार व टेस्ट के जरिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। हाईस्कूल से स्नातक और होटल मैनेजमेंट तक के युवा इसमें शामिल हो सकेंगे।


