Others
केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालु का करीब ₹1 लाख वाला बैग मिला, पुलिस ने लौटाया
केदारनाथ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु का बैग खो गया था। बैग में करीब ₹1 लाख नकद, मोबाइल फोन और जरूरी सामान रखा था। सूचना मिलने के बाद आरक्षी मनोज राणा और पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। बैग मिलने पर उसे सुरक्षित श्रद्धालु को वापस सौंप दिया गया।


