Dehradun
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले
उत्तराखंड शासन ने गुरुवार को 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। आदेश में कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं। कुछ अधिकारियों को देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।


