Rudrapur
रुद्रपुर-किच्छा रोड पर देवरिया टोल के पास पिकअप खड़े वाहन से टकराई, 3 घायल
रुद्रपुर-किच्छा रोड पर देवरिया टोल के पास गुरुवार रात पिकअप सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से भिड़ गई। हादसे में साढ़े 4 साल के बच्चे समेत 3 लोग घायल हुए। टोलकर्मियों ने हाइड्रा क्रेन की मदद से सभी को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें सीएचसी से हायर सेंटर भेजा गया।


