Dehradun
डीएवी छात्रसंघ चुनाव परिणाम पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासनिक दखल की जांच की मांग
देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के परिणाम पर विरोध जताया। उन्होंने एनएसयूआई प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को हराने के लिए प्रशासन और पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया। बहल चौक पर प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया।


