Others
उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरी इनोवा, 4 लोगों के शव बरामद
उत्तरकाशी के डबरानी के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक इनोवा नदी में गिर गई। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपात सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक 4 लोगों के शव नदी किनारे से बरामद किए गए हैं, जबकि तेज बहाव के बीच अन्य संभावित यात्रियों की तलाश जारी है।


