Haridwar
उत्तराखंड में तूफान अर्नब का असर: 10 जिलों में यलो अलर्ट, 30 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 10 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 अक्टूबर को 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में 2 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।


