Champawat
बनबसा सीमा पर स्कॉर्पियो-N से ₹1,17,000 बरामद, दस्तावेज न मिलने पर कस्टम को सौंपा
चंपावत पुलिस के अनुसार, बनबसा सीमा पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो-N वाहन से ₹1,17,000 की भारतीय मुद्रा मिली। चालक नकदी और वाहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के बाद वाहन और नकदी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।


