Khatima
खटीमा में खेत में जानवर भगाने पहुंचे किसान का पैर मगरमच्छ ने जकड़ा, ग्रामीणों ने बचाया
खटीमा के बाईस पुल इलाके में खेत से जानवर हटाने पहुंचे किसान तेज प्रकाश पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनका पैर छुड़ाया। घायल किसान को सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

