Dehradun
गोवर्धन पूजा पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आवास में गौ माता की पूजा की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के मौके पर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक पूजा की और गाय को तिलक लगाया। उन्होंने फूलों की माला पहनाकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। धामी ने पर्व को प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आस्था व कृतज्ञता का प्रतीक बताया।


