Others
उत्तराखंड चुनाव से पहले खड़गे-राहुल की पार्टी नेताओं संग बैठक, सेलजा ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बताया
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस नेता कुमारी सेलजा के मुताबिक, बैठक में चुनावी तैयारियों और पार्टी के चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। उन्होंने भ्रष्टाचार को राज्य का मुख्य मुद्दा बताया।


