Pithoragarh
पिथौरागढ़ के जीआईसी बास्ते को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने दिए 4 कम्प्यूटर सिस्टम
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के 15वें स्थापना दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज बास्ते को 4 कम्प्यूटर सिस्टम भेंट किए गए। बैंक अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर ये सिस्टम चैरिटी के रूप में दिए। विद्यालय प्रबंधन ने पहल की सराहना करते हुए बैंक अधिकारियों का आभार जताया।


