Others
चकराता महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध होने के आसार, 6 पदों पर एक-एक नामांकन
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष समेत 6 पदों पर केवल एक-एक छात्र ने पर्चा भरा है। अब शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

