Almora
गरुड़ में प्रतिबंधित प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण पर नगर पंचायत ने 1400 रुपये जुर्माना वसूला
बागेश्वर के गरुड़ नगर क्षेत्र में नगर पंचायत की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान 6 मामलों में कार्रवाई की। 3 प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 700 रुपये, 2 से गंदगी के लिए 500 रुपये और सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले एक व्यक्ति से 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।



