Roorkee
रुड़की सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश से ओपीडी बंद, 20 से अधिक मरीज लौटे
रुड़की सिविल अस्पताल में शुक्रवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर रहने के कारण संबंधित ओपीडी संचालित नहीं हो सकी। इलाज के लिए पहुंचे 20 से अधिक मरीजों को बिना चिकित्सकीय जांच के लौटना पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का असर ओपीडी व्यवस्था पर भी दिखाई दिया।


