Nainital
रामनगर नगरपालिका में अकाउंटेंट पर कर निरीक्षक को थप्पड़ मारने का आरोप, ईओ ने जांच बैठाई
नैनीताल जिले की रामनगर नगरपालिका में कर निरीक्षक लल्ला मियां और अकाउंटेंट संजय मिश्रा के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंचने का आरोप है। दोनों पक्षों ने अलग-अलग दावे किए हैं। ईओ आलोक उनियाल ने जांच के आदेश दिए हैं और जांच पूरी होने तक अकाउंटेंट को लखनपुर स्थित नगरपालिका लाइब्रेरी भेजा गया है।


