Dehradun
देहरादून के चोरखाला में नाले से 55 वर्षीय सलीम का शव मिला, गिरने से मौत की आशंका
देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखाला में मंगलवार को 55 वर्षीय सलीम अहमद का शव मिला। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में गिरने से चोट लगने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


