Nainital
नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, हल्द्वानी में तापमान 29.3 डिग्री पहुंचा
धारी के धानाचूली में मंगलवार दोपहर करीब 20 मिनट बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। भीमताल, भवाली और नैनीताल में भी मौसम ठंडा रहा। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि बच्चों की ओपीडी में सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी दिक्कतों वाले मरीज बढ़े।


