Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत बने पुल और सुरंग का निरीक्षण किया। लगभग 1.18 किलोमीटर लंबा यह मार्ग केदारनाथ और बदरीनाथ राजमार्गों को जोड़ेगा। नियमित यातायात शुरू होने पर रुद्रप्रयाग बाजार में जाम और यात्रा सीजन के दबाव में कमी आने की उम्मीद है।


