Haridwar
हरिद्वार में कनखल पुलिस ने चैन स्नैचर को सोने की चेन, तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा
हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक चैन स्नैचर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से छीनी गई सोने की चेन, तमंचा और कारतूस बरामद किए। मामला जगजीतपुर के पास महिला से हुई चैन स्नैचिंग की घटना से जुड़ा बताया गया है।


