Chamoli
उत्तराखंड में चारधाम हेली सेवा के लिए पायलट के साथ को-पायलट जरूरी, हर उड़ान की रिपोर्ट देनी होगी
हेली हादसे के बाद डीजीसीए और युकाडा की बैठक में चारधाम चार्टर्ड सेवाओं के लिए नए नियम तय किए गए। 2 नवंबर से हर उड़ान में को-पायलट रखना होगा और पायलट को उड़ान के बाद अपनी रिपोर्ट युकाडा को भेजनी होगी। ट्रांसभारत की सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।


