Rishikesh
ऋषिकेश के श्यामपुर में सीमेंट मिक्सर ट्रक पलटा, चपेट में आए व्यक्ति की मौत
हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर श्यामपुर रेलवे फाटक के पास हादसा हुआ। पलटे ट्रक की चपेट में आए घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल से दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में पास खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हुई।


