Roorkee
मंगलौर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
दीपावली के मौके पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग दिखाई गई। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मंगलौर पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद आरोपी की पहचान की और असलहा कब्जे में ले लिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।


