Roorkee
भगवानपुर में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक घायल
हरिद्वार पुलिस के अनुसार, भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने घायल को इलाज के लिए रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि इलाके में कॉम्बिंग जारी है।


