Tehri
टिहरी में 708 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस ने कीमत एक लाख 77 हजार रुपये बताई
टिहरी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान कैंप्टी पुलिस ने सिलासु पुल के पास 2 युवकों को पकड़ा। तलाशी में 708 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 77 हजार रुपये बताई गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।


