Nainital
पिथौरागढ़ में SSB कैंप की बैरक में आग, 60 जवान सुरक्षित; बर्फबारी के बाद जलाया था हीटर
पिथौरागढ़ के धारचूला स्थित गर्ब्यांग में गुरुवार रात SSB कैंप की बैरक में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार डीजल से चलने वाला हीटर फटने के बाद आग भड़की। बैरक में मौजूद 60 जवान बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए, जबकि राशन, कपड़े और अन्य सामान जल गया।


