Dehradun
मसूरी में आवासीय भवनों में चल रहे होटल-रेस्तरां की जांच, 200 से अधिक प्रतिष्ठान दायरे में
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शनिवार से पूरे शहर में सर्वे शुरू किया है। जांच में होटल, रेस्तरां और दुकानों के भवन उपयोग, स्वीकृति और जरूरी व्यावसायिक अनुमतियों की स्थिति देखी जाएगी। 200 से अधिक होटल-रेस्तरां के पास स्वीकृत व्यावसायिक भवन योजना नहीं होने के आरोपों की भी जांच होगी।


