Dehradun
उत्तराखंड के 54 उच्चीकृत स्कूलों में प्रवक्ता नहीं, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र
उत्तराखंड के 54 उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूलों में इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए अब तक प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई है। कई स्कूलों में विषय शिक्षक नहीं हैं, जिससे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और नियमित कक्षाएं संचालित करना मुश्किल बना हुआ है।


