Dehradun
दून पुलिस के आरक्षी शाहनवाज ने गंभीर बीमार वृद्धा के लिए 87वीं बार रक्तदान किया
हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में उपचाराधीन गंभीर रूप से बीमार वृद्धा की मदद के लिए दून पुलिस के आरक्षी शाहनवाज ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। शाहनवाज इससे पहले भी 86 बार रक्तदान कर चुके हैं।


