Roorkee
रुड़की के चरण सिंह चौक पर हाईवे किनारे खड़ी बाइक चोरी, पुलिस ने केस दर्ज किया
रुड़की के चरण सिंह चौक स्थित दिल्ली रोड पर काम से गए मुंडेट निवासी आशीष की बाइक चोरी हो गई। लौटने पर बाइक नहीं मिली। आसपास तलाश के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।



