Dehradun
देहरादून में साइकिल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पटेलनगर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया
देहरादून के पटेलनगर इलाके में हुई साइकिल चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई साइकिल के अलावा 6 अन्य साइकिलें भी बरामद हुई हैं।


