Nainital
भीमताल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 40 करोड़ से बनेंगी 6 सड़कें
भीमताल विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6 मोटर मार्गों के निर्माण का शिलान्यास किया गया। सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इन सड़कों से ग्रामीण इलाकों में आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।


