Nainital
कुमाऊं में आज रोडवेज बसों का संचालन बंद, 8 डिपो के कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर
6 सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिन के कार्य बहिष्कार का फैसला लिया है। कुमाऊं के 8 डिपो में करीब 1,000 चालक-परिचालकों के शामिल होने का अनुमान है। इससे दिल्ली, देहरादून, आगरा और अन्य मार्गों की बस सेवाएं प्रभावित रहेंगी।


