Haridwar
हरिद्वार के भगत सिंह चौक पर बारिश के बाद जलभराव, टिबड़ी अंडरपास से भेजे गए वाहन
हरिद्वार में रविवार को दोपहर से देर शाम तक हुई बारिश के बाद भगत सिंह चौक पर रेलवे पुलिया के नीचे पानी भर गया। रानीपुर मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को टिबड़ी अंडरपास से डायवर्ट किया गया, जिससे वैकल्पिक मार्ग पर जाम लग गया और राहगीरों को परेशानी हुई।


