Tehri
टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग पर 12 नवंबर से आमरण अनशन, बौराड़ी में 102 दिनों से धरना जारी
नई टिहरी के बौराड़ी स्थित गणेश चौक पर मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर 102 दिनों से धरना और क्रमिक अनशन चल रहा है। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि ठोस पहल नहीं होने पर 12 नवंबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।


