Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में 80 गांवों की लाइफलाइन गंगानगर-पठालीधार मार्ग बदहाल, हादसों का खतरा
नगर पंचायत से जुड़ा गंगानगर-पठालीधार-थाती-बड़मा मार्ग केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों के करीब 80 गांवों को तहसील बसुकेदार से जोड़ता है। सड़क पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने और हालत खराब होने से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग ने जल्द सुधारीकरण का भरोसा दिया है।


