Nainital
काठगोदाम के कलसिया नाले पर बैली ब्रिज तैयार, दीपावली के बाद ट्रायल लेकर खुलेगा यातायात
काठगोदाम के कलसिया नाले पर बैली ब्रिज और मुख्य सड़क से जुड़ने वाली एप्रोच रोड तैयार हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार दीपावली के बाद ब्रिज का ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद इसे यातायात के लिए खोलने की तैयारी है, जिससे नैनीताल और भीमताल जाने वाले लोगों को राहत मिल सकती है।


