Chamoli
भराड़ीसैंण में बद्री गाय संरक्षण केंद्र का जल्द हो सकता है शिलान्यास, 33 करोड़ की उम्मीद
कर्णप्रयाग के भराड़ीसैंण में प्रस्तावित बद्री गाय संरक्षण केंद्र का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि 15 से 20 दिनों में 33 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो सकती है। इसके बाद केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा।


