Nainital
नैनीताल में बांज कटान की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के चौकीदार पर गिरी पेड़ की टहनी
भवाली सेनेटोरियम क्षेत्र में बांज का पेड़ काटे जाने की सूचना पर जांच करने पहुंचे चौकीदार आन सिंह रावत हादसे में घायल हो गए। पेड़ की टहनी गिरने से उनका कान और कनपटी गंभीर रूप से चोटिल हुई। बीडी पांडे अस्पताल में सर्जरी के बाद उनका इलाज चल रहा है।


