Tehri
टिहरी में शिक्षक दिवस पर 43 शिक्षकों को सम्मान, प्राथमिक से माध्यमिक तक उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर नई टिहरी नगरपालिका सभागार में आयोजित समारोह में जिले के सभी विकासखंडों से 43 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने शिक्षकों के योगदान को महत्व देकर राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका पर बल दिया।

