Haridwar
उत्तराखण्ड को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, हरिद्वार तक बढ़ेगी गरीब रथ; 2 नई एसी ट्रेनें मंजूर
रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस को हरिद्वार तक बढ़ाने और हरिद्वार से वेरावल व ओखा के लिए एसी एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी।


