Others
किच्छा में STF और पुलिस की कार्रवाई, ₹35 लाख की 7 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार
उत्तराखण्ड के किच्छा में STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम के साथ 2 अभियुक्तों को पकड़ा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखण्ड में बेचने की बात सामने आई।


