Pithoragarh
पिथौरागढ़ के विषाड़ में 26 वर्षीय महिला को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
पिथौरागढ़ के विषाड़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम सांप के काटने से 26 वर्षीय अंजू धामी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी टीम ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की स्थिति स्थिर है और उनकी निगरानी में उपचार चल रहा है।

