Nainital
रामनगर की कोसी नदी में 30 से 40 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस
नैनीताल जिले के रामनगर में गुरुवार दोपहर कोसी नदी में स्थानीय बच्चों को एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस ने शव बाहर निकालकर कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 30 से 40 साल बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।


