Nainital
पीरुमदारा के ग्राम बसई में नेशनल हाईवे के पास 2 मजारें हटाईं, प्रशासन ने की कार्रवाई
पीरुमदारा के ग्राम बसई में नेशनल हाईवे के पास स्थित 2 मजारों को प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया। एसडीएम गोपाल चौहान के अनुसार, दोनों मजारों को हटाने के लिए पिछले 2 सप्ताह से नोटिस जारी किए जा रहे थे।


