Almora
अल्मोड़ा के जोशी खोला में छत पर दिखे 2 तेंदुए, स्कूल के पास सक्रियता से बढ़ी चिंता
अल्मोड़ा के घनी आबादी वाले जोशी खोला क्षेत्र में 2 तेंदुए एक मकान की छत पर घूमते दिखे। रविवार रात 2:15 AM की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में डर है। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास वन्यजीवों की मौजूदगी से छात्राओं और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।


