Offbeat
औरैया में 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी नवरात्रि बाद करेंगे शादी
औरैया के 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय रानी राजपूत ने एक सप्ताह पहले सगाई की है। दोनों ने नवरात्रि के बाद शादी करने का फैसला बताया है। रानी, रामसुगर की बेटी राधा की सहेली हैं और दोनों करीब 2 साल के परिचय के बाद साथ जीवन बिताने का निर्णय लेने की बात कह रहे हैं।






